सोने की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड, चांदी फिसली – जानिए आज का ताजा रेट

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है, लेकिन रुझान अब भी तेजी की ओर है। आज का सोने का भाव कई शहरों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना गुरुवार को बढ़कर 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले बंद भाव 94,579 रुपये से अधिक है। वहीं, चांदी की कीमत 1,400 रुपये घटकर 95,151 रुपये प्रति किलो रह गई है।

गुरुवार के बाद गुड फ्राइडे, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहे। इसलिए सोमवार सुबह तक यही रेट प्रभावी रहेगा। सोने की शुद्धता के अनुसार आज के रेट कुछ इस प्रकार हैं –

  • 999 (24K): ₹94,910

  • 995: ₹94,530

  • 916 (22K): ₹86,938

  • 750 (18K): ₹71,183

  • 585: ₹55,522

  • चांदी (999): ₹95,151/kg

शहरवार रेट (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली/गुरुग्राम/नोएडा/लखनऊ: 22K – ₹89,590 | 24K – ₹97,720 | 18K – ₹73,300

  • मुंबई/कोलकाता/चेन्नई: 22K – ₹89,440 | 24K – ₹97,570 | 18K – ₹73,180

  • अहमदाबाद/पटना: 22K – ₹89,490 | 24K – ₹97,620 | 18K – ₹73,220

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 70 रुपये चढ़कर ₹98,170 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले बुधवार को यह 1,650 रुपये की उछाल के साथ 98,100 पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत 99,400 रुपये से गिरकर 98,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

आज का सोने का भाव लगातार बढ़ती वैश्विक मांग और डॉलर में कमजोरी के चलते नया रिकॉर्ड बना रहा है। निवेशकों के लिए यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786