20 अप्रैल 2025 पंचांग: आज रविवार है और तिथि है वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी। इस तिथि पर भगवान इंद्र और ऋषियों का विशेष प्रभाव माना जाता है, हालांकि इसे शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना गया है। आज का दिन जीवन में चल रही बाधाओं पर मंथन करने और समाधान की योजना बनाने के लिए उत्तम है।
आज के दिन भानु सप्तमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है, जिससे यह दिन धार्मिक दृष्टि से और भी खास बन जाता है।
आज का पंचांग इस प्रकार है:
-
विक्रम संवत: 2081
-
मास: वैशाख
-
पक्ष: कृष्ण
-
तिथि: सप्तमी
-
वार: रविवार
-
योग: सिद्धि
-
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
-
करण: विष्टि
-
चंद्र राशि: धनु
-
सूर्य राशि: मेष
सूर्योदय: सुबह 06:15 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:02 बजे
चंद्रोदय: रात 1:28 (21 अप्रैल)
चंद्रास्त: सुबह 10:55 बजे
राहुकाल: शाम 17:26 से 19:02 बजे तक
यमगंड: दोपहर 12:38 से 14:14 तक
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में माता लक्ष्मी की पूजा शुभ मानी जाती है। यह नक्षत्र धनु राशि में दोपहर 1:20 से रात तक प्रभावी रहेगा। वरुण देवता और शुक्र ग्रह की इस नक्षत्र पर विशेष कृपा होती है।
वर्जित समय में करें परहेज: आज राहुकाल, यमगंड और गुलिक काल जैसे अशुभ समय में किसी भी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए।