♈ मेष (Aries)
आज आपका गुस्सा रिश्तों में खटास ला सकता है। थकान और मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। मतभेद से बचें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।
♉ वृषभ (Taurus)
सेहत कमजोर रह सकती है। निराशा और थकान के चलते काम अधूरे रहेंगे। यात्रा में रुकावट आ सकती है। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन शाम तक हालात बेहतर होंगे।
♊ मिथुन (Gemini)
दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। दोस्तों और मेहमानों के साथ समय बितेगा। खरीदारी और नए लोगों से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।
♋ कर्क (Cancer)
आज आपको सफलता के मौके मिल सकते हैं। विरोधियों पर जीत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह (Leo)
तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है। अध्यात्म और पुण्य कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♍ कन्या (Virgo)
दिन तनावपूर्ण रह सकता है। परिवार में किसी से बहस हो सकती है। मां का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। आज दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोचें।
♎ तुला (Libra)
नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ बहस हो सकती है। नेगेटिव सोच से बचें। पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। दफ्तर में मन नहीं लगेगा।
♐ धनु (Sagittarius)
आज चिंता मुक्त महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ और व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों से मिलकर दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
♑ मकर (Capricorn)
ध्यान रखें कि खर्चा बढ़ सकता है। रिश्तों में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। अधिक मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज हर काम में लाभ की संभावना है। व्यवसाय में फायदा होगा। संतान से मेलजोल बढ़ेगा। निवेश के लिए योजना बना सकते हैं।
♓ मीन (Pisces)
नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति होगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अधिकारी खुश रहेंगे और पदोन्नति के योग बनेंगे।