छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सोमवार को जारी आदेश के तहत छह अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में कुछ अफसरों को ज़िला स्तर पर तो कुछ को संभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारी मिली है।

जिन अफसरों का तबादला हुआ, उनकी नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं –

  • विनायक शर्मा – वर्तमान में छत्तीसगढ़ संवाद के जीएम पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त किया गया है।

  • ममता यादव – संयुक्त कलेक्टर जांजगीर से स्थानांतरित होकर अब संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर होंगी।

  • माधुरी सोम ठाकुर – को संयुक्त कलेक्टर कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है।

  • स्निग्धा तिवारी – को अब संयुक्त कलेक्टर जांजगीर के रूप में पदस्थ किया गया है।

  • अशोक कुमार मार्बल – को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है।

  • गीता रायस्त – को उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर में नई जिम्मेदारी दी गई है।


प्रशासनिक सशक्तिकरण और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा में कदम

राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन के कार्यों में गतिशीलता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे जिला और संभाग स्तर पर बेहतर प्रशासनिक संचालन की उम्मीद की जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786