गर्मी के बीच राहत! इन राज्यों में आ सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण भारत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो कुछ हद तक राहत की खबर ला सकता है। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 12 घंटों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जबकि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम फिलहाल साफ रहेगा। हालांकि, हवाएं 10 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं और रात में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में तापमान का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786