आज का पंचांग 15 अप्रैल 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया विवरण

आज का पंचांग 15 अप्रैल 2025 आपके दिन को सही दिशा में शुरू करने का मार्गदर्शन करता है। हिंदू धर्म में कोई भी कार्य शुभ तिथि, मुहूर्त और नक्षत्र देखकर ही आरंभ किया जाता है। तो आइए जानते हैं आज मंगलवार के दिन का पूरा पंचांग:

दिन व तिथि:
आज मंगलवार है, विक्रम संवत् 2082 और शक संवत् 1947 चल रहा है। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10:55 तक है, इसके बाद तृतीया प्रारंभ होगी।

चंद्रमा और नक्षत्र:
चंद्रमा आज रात 8:25 तक तुला राशि में रहेगा, उसके बाद वृश्चिक में प्रवेश करेगा। नक्षत्र रहेगा विशाखा, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।

योग और भद्रा:
आज सिद्ध योग रात 11:31 तक रहेगा, इसके बाद व्यतिपात योग प्रारंभ होगा। भद्रा रात्रि 12:06 बजे से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 1:17 बजे तक रहेगी।

सूर्योदय-सूर्यास्त व अभिजीत मुहूर्त:
सूर्योदय 5:59 AM और सूर्यास्त 6:39 PM पर होगा। अभिजीत मुहूर्त 11:40 AM से 12:30 PM तक रहेगा।

राहुकाल और दिशा शूल:
आज का राहुकाल दोपहर 3:29 से 5:04 तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा वर्जित मानी जाती है। अगर जरूरी हो तो गुड़ खाकर जाएं।

चौघड़िया मुहूर्त:
सुबह:

  • चर: 9:08 – 10:43

  • लाभ: 10:43 – 12:19

  • अमृत: 12:19 – 1:54

  • शुभ: 3:29 – 5:04

रात्रि:

  • लाभ: 8:04 – 9:29

  • शुभ: 10:53 – 12:18

  • अमृत: 12:18 – 1:43

  • चर: 1:43 – 3:07

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786