PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज़

नई दिल्ली | 14 अप्रैल 2025 / पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बहुचर्चित ₹13,500 करोड़ के ऋण घोटाले में वांछित भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और वह फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद है।


भारत की अपील पर हुई कार्रवाई

  • भारत की ओर से प्रत्यर्पण की अपील के बाद यह गिरफ्तारी संभव हुई है।

  • ईडी और सीबीआई ने बेल्जियम की संबंधित एजेंसियों से चोकसी पर सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया था।

  • मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी दो गिरफ्तारी वारंट (23 मई 2018 और 15 जून 2021) के आधार पर गिरफ्तारी की गई।


 खराब स्वास्थ्य के चलते मिल सकती है ज़मानत?

रिपोर्टों के मुताबिक, चोकसी खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर जमानत की अर्जी दे सकता है।
संभावना जताई जा रही है कि बेल्जियम की अदालत उसे ज्यादा समय तक हिरासत में नहीं रखेगी, जिससे भारत को उसे लाने की प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।


 नीरव मोदी के साथ मिलकर किया था घोटाला

  • मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी, दोनों PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं।

  • जनवरी 2018 में भारत छोड़ने से पहले, उन्होंने बैंकों को चूना लगाने के लिए फर्जी गारंटी लेटर का इस्तेमाल किया।

  • नीरव मोदी लंदन में बंदी है और उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी चल रही है।

  • मेहुल चोकसी एंटवर्प (बेल्जियम) में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था।


 एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता अब भी उसके पास

  • चोकसी एंटीगुआ और बारबूडा का नागरिक है और इलाज के बहाने वहां से बाहर गया था।

  • एंटीगुआ के विदेश मंत्री ईपी शेत ग्रीन ने पहले कहा था कि चोकसी देश में नहीं है और उनका मामला कानूनी समीक्षा के अधीन है।

  • उन्होंने कहा कि, “लोकतंत्र में कानून का शासन सर्वोपरि है और भारत के साथ मिलकर हम काम कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?