राशिफल: सोमवार का दिन किसके लिए रहेगा खास? जानिए सभी 12 राशियों का हाल

07 अप्रैल 2025 का राशिफल: सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित होता है। इस दिन भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा, जिससे वातावरण खुशनुमा बनेगा।
वृष राशि के जातकों को रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं।
मिथुन राशि पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। पारिवारिक समय सुखद रहेगा और ऑफिस में बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।
कर्क राशि को आज जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, लेकिन संतान से शुभ समाचार घर का माहौल बेहतर करेगा।
सिंह राशि वालों का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। किसी भी काम से पहले सोच-विचार जरूर करें।
कन्या राशि के लिए आज विवाह प्रस्ताव का योग बन सकता है। लंबे समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है।
तुला राशि वालों को ऑफिस में सफलता मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बाहर खाने का कार्यक्रम बन सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और करियर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
धनु राशि वालों को प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
मकर राशि को नई उपलब्धियां मिलेंगी। समय का सही उपयोग करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि के जातक बुजुर्गों की सलाह से कोई बड़ा निर्णय लेंगे। घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा और पुराने रिश्तेदारों से भेंट सुखद अनुभव देगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786