PM मोदी की श्रीलंका यात्रा: द्विपक्षीय रक्षा समझौते और ऊर्जा परियोजनाओं पर बनी सहमति

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे हैं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और पीएम मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस अहम मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौते किए गए।

वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे। भारत और श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने पर सहमति जताई, जिससे द्वीप राष्ट्र में ऊर्जा सुरक्षा को बल मिलेगा।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने समपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया, जो भारत-श्रीलंका के साझा ऊर्जा सहयोग की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना से श्रीलंका को स्थायी ऊर्जा आपूर्ति में मदद मिलेगी।

महत्वपूर्ण रूप से, भारत, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिससे क्षेत्रीय सहयोग को नया आयाम मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल तक श्रीलंका की यात्रा पर हैं। उनकी आगवानी इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर ऐतिहासिक सम्मान समारोह के साथ की गई, जो कि श्रीलंका का राष्ट्रीय पर्व स्थल है। श्रीलंका ने पहली बार किसी अतिथि का ऐसा सम्मान किया है, जो दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786