CM विष्णु देव साय ने दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की शुभकामनाएं, बेटियों को बताया देवी का रूप

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए, ऐसी वे माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हैं।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है, जिसे पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। देवी के नौ रूपों की उपासना के दौरान अष्टमी और महानवमी का विशेष महत्व है। इस अवसर पर कन्या पूजन और भंडारा जैसे आयोजन होते हैं, जहाँ बेटियों को देवी का रूप मानकर उनका स्वागत और पूजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां वास्तव में देवी स्वरूपा हैं। हमें केवल नवरात्रि के नौ दिनों में नहीं, बल्कि साल भर बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता का भाव बनाए रखना चाहिए। यही सच्चे अर्थों में देवी उपासना है और हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा भी।

इस संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से बेटियों के सम्मान को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और नवरात्रि के पर्व को सामाजिक चेतना से जोड़ने की प्रेरणा दी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786