पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 50 देशों पर टैरिफ लगा दिया है, जिससे ग्लोबल मार्केट में हलचल मच गई है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा, और ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1.5 डॉलर गिरकर 73.22 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि WTI क्रूड भी 69.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि, भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों पर इसका उल्टा असर दिखा और कई शहरों में गुरुवार को इनके दाम बढ़ गए।

 पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट (रुपये प्रति लीटर)

 चारों महानगरों में तेल के दाम

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62

  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97

  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35

  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76

 इन शहरों में बदलाव हुआ

  • गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.39 | डीजल ₹87.45

  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.98 | डीजल ₹88.13

  • पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹92.42

हर सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। इनमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट जैसे टैक्स जुड़ने के बाद दाम तय होते हैं। इसी वजह से मूल कीमत के मुकाबले पेट्रोल-डीजल काफी महंगे दिखाई देते हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786