छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर राज्य की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी यादव को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह चयन केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों के साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। यह सफलता अन्य युवतियों को भी प्रेरित करेगी और उन्हें सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की हिम्मत देगी। राज्य सरकार हमेशा बेटियों के सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।”

1 मई से शुरू होगा सैन्य प्रशिक्षण

24 मार्च 2025 को घोषित परिणाम में चयनित होने के बाद फामेश्वरी यादव 1 मई 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण शुरू करेंगी। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने भी उनकी इस सफलता पर उन्हें सम्मानित किया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786