दक्षिण-पूर्व एशिया में दो बड़े भूकंप से तबाही, बैंकॉक में इमारतें हिली

दक्षिण-पूर्व एशिया में शुक्रवार को आए दो तेज भूकंपों ने भारी तबाही मचाई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई ऊंची इमारतें हिल गईं, जिससे दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान एक निर्माणाधीन इमारत अचानक धराशायी हो गई। झटकों के कारण ऊंची इमारतों से मलबा गिरने लगा और पूलों से पानी सड़कों पर बह गया। म्यांमार में भी लोग भयभीत नजर आए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भूकंप के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें इमारत गिरती हुई नजर आई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

अलार्म बजते ही सड़कों पर आए लोग

दोपहर 1:30 बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे। घबराए लोग बैंकॉक की ऊंची इमारतों और होटलों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

प्रधानमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई

थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने आपातकालीन बैठक बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र में करीब 1.7 करोड़ लोग रहते हैं, जहां कई ऊंची इमारतें हैं।

म्यांमार में धार्मिक स्थलों को नुकसान

थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग के मुताबिक, भूकंप पूरे देश में महसूस किया गया। इसका केंद्र म्यांमार के मोनीवा शहर से 50 किलोमीटर पूर्व था। राजधानी नेपीता में धार्मिक स्थलों और घरों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, म्यांमार से अब तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786