छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अधिकारियों के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

छत्तीसगढ़ में आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अधिकारियों और नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। भिलाई और रायपुर में कई महत्वपूर्ण जगहों पर यह रेड चल रही है।

किन-किन जगहों पर हुई छापेमारी?

CBI ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित सरकारी निवास और भिलाई निवास पर छापा मारा है। इसके अलावा भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी जांच एजेंसी की टीम पहुंची।

इसके अलावा, राज्य के कई बड़े अधिकारियों के घरों पर भी दबिश दी गई है:

  • पूर्व IAS अनिल टूटेजा के भिलाई स्थित घर पर छापा
  • IPS अभिषेक पल्लव के निवास पर CBI की कार्रवाई
  • IPS आरिफ शेख और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के ठिकानों पर भी रेड

सूत्रों के अनुसार, CBI की यह कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई और अब भी जारी है।

ED के बाद अब CBI की जांच

गौरतलब है कि इससे पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी छत्तीसगढ़ में छापेमारी की थी। अब CBI की रेड के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि इस वक्त भूपेश बघेल अपने रायपुर स्थित सरकारी निवास में मौजूद हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

क्यों हो रही है यह कार्रवाई?

हालांकि, अभी तक CBI की इस छापेमारी की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ में कथित आर्थिक अनियमितताओं और घोटालों से जुड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है।

इस मामले में और जानकारी के लिए बने रहें…

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786