रोजगार देने के नाम पर महिलाओं से करोड़ो की ठगी…जाने पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ठगी का मामला सामने आया हैं। बता दें कि, महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाली NGO संचालिका को पुरानी बस्ती पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, पुरानी बस्ती, कुशालपुर और आसपास की महिलाओं ने पार्षद दीपक जायसवाल के साथ मिलकर बीते शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत की थी। इन महिलाओं ने नारी शक्ति संगठन की संचालिका शोभा ठाकुर और अंगीता श्रीवास पर खाते खुलवाकर बिना बताए बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन करने का गंभीर आरोप लगाया था। शोभा ठाकुर और अंगिता ने बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए, उनके एटीएम कार्ड और सिमकार्ड भी अपने कब्जे में ले रखे थे।

वहीं इन खातों का शोभा ठाकुर दुरुपयोग करने लगी थी। रोजगार के लिए पंजीयन के नाम से भी महिलाओं से उसने पैसे ले रखे थे। वहीं शिकायत कर्ता महिलाओं को एक के पास से 943 नंबर की पर्ची मिली थी। इस आधार पर शोभा ने महिलाओं के नाम से एक हजार से अधिक खाते खुलवाए होंगे, ऐसी आशंका महिलाओं ने जताई थी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद आज शोभा ठाकुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, शोभा ठाकुर ने शहर से बाहर लालपुर स्थित कर्नाटक बैंक शाखा में ये खाते खुलवाए हैं। इन सभी खातों में 30 लाख से पांच करोड़ तक के ट्रांजेक्शन किये गए थे। जिनमें कोमल सेंदरे 60 लाख, योगिता सेंदरे 56, राजुला बाघ 1 करोड़ 67 लाख, रेशमा सोनी 37 लाख, दामिनी वर्मा 2 करोड़ 50 लाख, पूर्णिमा मांझी 5 करोड़ 55 लाख, नंदनी देवांगन 77 लाख, ऋतु सेंदरे के नाम के खाते में 50 लाख का ट्रांजेक्शन दिखाई देता है। वहीं शिकायत कर्ता महिलाओं को अंदेशा है कि, उनके बैंक खातों का दुरूपयोग शोभा ठाकुर और उसकी सहयोगी महादेव सट्टा एप या फिर हवाला लेनदेन में करती रही होगी।
हलाकि, पुलिस अभी भी पूछताछ और जांच में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786