सीएम पद के अलावा यह जिम्मेदारी भी संभालेंगे विष्णुदेव साय, दी सहमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल आज 20 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इसके चलते राज्य के खेल संघों ने नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है।खेल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नया अध्यक्ष बनाने पर अपनी सहमति जताई है। इसी कड़ी में सभी 30 खेल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री के साथ तीस खेल पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में खेल संगठनों ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष पद संभालने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर सहमति जताई है।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। यह घटनाक्रम राज्य के खिलाड़ियों के लिए भी सकारात्मक खबर है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री के आने से यह उम्मीद की जा रही है कि खिलाड़ियों की जरूरतों और मांगों पर प्रभावी तरीके से ध्यान दिया जाएगा और उनके मुद्दों का समाधान अधिक आसानी से किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786