Chhattisgarh की बेटी धृति ने रचा इतिहास : US Army से मिली 2 करोड़ 35 लाख की स्कॉलरशिप, रायपुर में जन्मी धृति को अमेरिका ने दिया ग्रीन कार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी धृति गुप्ता ने अमेरिका में राज्य का नाम रोशन किया है। दरअसल, धृति का 12वीं पास करने के बाद JROCT में चयन हुआ है। धृति ने एक लाख लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में खुद को साबित करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। JROTC में चयन के बाद धृति की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च अब अमेरिकी आर्मी उठाएगी। बता दें कि, अमेरिकी आर्मी (US Army) में जाने के लिए JROCT को पास करना जरुरी होता है।

NDTV के अनुसार, धृति की आगे की पढ़ाई के लिए 2.80 लाख अमेरिका डॉलर यानी 2 करोड़ 35 लाख 11 हजार 600 रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इससे पहले धृति का वायु सेना में भी चयन हुआ था, जिसके लिए उन्हें 2 लाख डॉलर की स्कॉलरशिप मिली थी। धृति के दादा रमेश गुप्ता ने बताया धृति का जन्म रायपुर में हुआ था। उसके जन्म के बाद उसके पिता अमेरिका चले गए थे। अमेरिकी सरकार ने उन्हें ग्रीन कार्ड जारी कर दिया है।

पोती ने पूरा किया दादा का सपना

धृति के दादा बताते हैं कि उनका सपना आर्मी में जाने का था, लेकिन वह पूरा नहीं हो सका। फिर उन्होंने धृति के पिता को आर्मी में भेजने की कोशिश की, लेकिन वह सपना भी पूरा नहीं हुआ। हालांकि, अमेरिकी सेना में चयनित होकर आज उनकी पोती ने उनके सपने को पूरा कर दिया है।

गोल्ड मेडलिस्ट धृति को पढ़ाई पूरी होने के बाद मिलेगा लेफ्टिनेंट का पद

अमेरिकी स्कूल में पढ़ाई के दौरान धृति को शूटिंग में गोल्ड मैडल मिल चुका है। JROTC में 3 साल की पढ़ाई के बाद धृति JRO जूनियर रिसर्च ऑफिसर बन जाएंगी। इसेक बाद वह येल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई करके अमेरिकी सेना में डॉक्टर की सेवाएं देंगी। पढ़ाई पूरी होने के बाद धृति को लेफ्टिनेंट का पद दिया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786