सूरजपुर वन मंडल में वर्ष 2018-19 एवं 19-20 में राज्य-कैम्पा मद में हुवे विकास कार्यो की जानकारी

RTI एवं सामाजिक कार्यकर्ता करीम खान ने हमारे साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर वन मंडल में वर्ष 2018-19 में स्वीकृत विकास कार्यो की जानकारी सांझा करते हुवे बताया कि यह जानकारी हमारे छत्तीसगढ़ के वासियो के लिए RTI (सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी) से प्राप्त जानकारी खासकर RTI सामाजिक कार्यकर्ता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के लिए बहुत जरूरी जानकारी होगी, चूंकि छत्तीसगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा अधिकांश स्थानों में जानकारी नही देने के उद्देश्यों से जानकारी को छुपाया जाता है, इसमें कुछ अधिकारी जो महिलाएं हैं वे ही ईमानदारी से काम करते दिखतीं हैं जिसमें श्रीमती संजीता गुप्ता तथा शालिनी रैना मैडम के अपील आदेशो के अवलोकन किया जा सकता है, बाकी अधिकारी तो अपने वनमंडलाधिकारी/DFO के बहाने को सिद्ध कर प्रकरण को सूचना आयोग तक लटकाने के प्रतिबद्ध नज़र आते दिखेंगे।

करीम खान-दुर्ग, RTI एवं सामाजिक कार्यकर्ता

आप यदि इस वनमंडल के वन क्षेत्र के हैं तो ये आपके लिए ये जानने में मदद करेगा कि शासन ने आपके किस वन क्षेत्र में कब क्या क्या काम करने का प्रोग्राम बनाई और कब कहाँ कितना काम हुवा वह काम कितने लागत का था यह सब जानकारी आपको मिल जाएगा, अत्यधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क किया जा सकता है, हम यह जानकारी आपके सामने यही उद्देश्य से ले रहे हैं कि इन कागजात में हो रहे या बताए जा रहे कार्यो की पड़ताल अपने स्तर पर करें, अगर कार्य मे कोई भ्रष्टाचार दिखे तो अपने क्षेत्र वन या पुलिस या कलेक्टर या एंटीकरप्शन विभाग को सूचित करें। इसके अतिरिक्त यदि आपके क्षेत्र में कोई अन्य भ्रष्टाचार हो रहा हो तो आप हम से सम्पर्क कर सकतें हैं जिससे हम उसे आम जनों तक ला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?