दिल दहला देने वाली घटना : कोरबा में कई टुकड़ों में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

कोरबा। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां स्कूल बैग और बोरे में कई टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्कूल बैग में पैर का हिस्सा कटा हुआ और बोरे में शरीर का आधा हिस्सा मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

यह मामला पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के गोपालपुर का है. युवक की लाश बांघपारा के डैम के पास झाड़ियों में मिली है. इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच कर रहे. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786