अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र…10 दिनों का होगा सत्र

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने होगा। विधानसभा सचिवालय में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। जल्द ही इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया में एक सवाल के जवाब में बताया कि अगले महीने 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मानसून सत्र 10 दिनों का होगा।

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से है। इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था, मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को अपने स्वीकृति दे दी है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा।

आपको बता दें कि 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ था। इस बार बजट सत्र काफी लंबा चला था। अब जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र भी काफी लंबा चलेगा। ये सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जिसमें संशोधन विधेयक भी पास कराये जायेंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786