महादेव सट्टा ऐप : बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया जेल

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। भीम सिंह के भाई अर्जुन यादव की रिमांड पूरी होने पर ईओडब्लू  उसे रायपुर की आज विशेष न्यायालय में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने उसे फिर से जेल भेज दिया।

बता दें कि, महीनों तक फरार रहे अर्जुन यादव को ईओडब्लू की टीम ने मप्र के हिल स्टेशन पचमढ़ी से गिरफ्तार किया था। इस पर सट्टे से मिली रकम को पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का आरोप अर्जुन पर है। एजेंसी रिमांड में उसकी ड्रिलिंग करेके घोटाले से जुडी अहम जानकारियां जुटाकर बड़ी मछलियों को पकड़ने का प्रयास करेगी। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी ईडी ने आरोपी बना है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786