ओडिशा दौरे पर राहुल गांधी, बोले- 4 जून के बाद देश के सभी गरीब-मजदूर की बनेगी लिस्ट…

Rahul Gandhi Visit Odisha : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ओडिशा के बलांगीर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र बचाने का नारा दिया है। वहीं इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद देश के गरीबों-मजदूरों की लिस्ट बनाई जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में केवल बड़े लोगों की बातें सुनी जाती हैं। सारी नीतियां उनके मुताबिक बनाई जाती हैं लेकिन अब हम इसमें बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- हम एक क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं।आज तक ऐसा काम किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है लेकिन हम करोड़ों को लाखपति बनाएंगे।

राहुल ने एक बार फिर दावा किया कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों और जररूतमंद महिलाओं की लिस्ट बनाएगी। उन्होंने कहा कि लिस्ट बनाने के साथ ही हमारी गारंटी स्कीम लागू हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जिनकी सबसे ज्यादा आबादी है। उसके दर्द और जरूरतों पर आज ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आज आम जनता की आवाज को उठने नहीं दिया जा रहा है।

जातिगत जनगणना की मांग
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि आज देश में केवल बड़े लोगों की सुनी जाती है। सारी नीतियां उनके मुताबिक बनाई जाती हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी अब इसमें बड़े बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इसी सामाजिक बदलाव के लिए हमारी पार्टी सबसे पहले जातिगत जनगणना की मांग करती है। राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना से ही देश में जनता की सरकार शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?