मन हो जाएगा खुश, मिलेगी शानदार सेल्फी…गर्मी खत्म हो जाए और आए Monsoon तो जरूर घूमें ये जिले

भारत विविधता से पूर्व है।भारतीय मानसून , विश्व की मानसून प्रणालियों में सबसे प्रमुख है,जो मुख्य रूप से भारत और इसके आसपास के जल निकायों को प्रभावित करता है।  माॅनसून का मौसम साळ का एक ऐसा मौसम है जिसका आनंद  उठाने के लिए कई लोग देश के  विभिन्न -विभिन्न जगहो से यात्राओं के लिए निकलते हैं।

माॅनसून के मौसम मे अगर आप रिमझिम वर्षा का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश की कुछ अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। उत्तर -प्रदेश में माॅनसून में अच्छी वर्षा होने के कारण  कई जगहें दुल्हन की तरह सज जाती हैं।वर्षा का मौसम हो, हर तरफ धुली-धुली सी हरियाली हो और ठंडी-ठंडी हवाएं हों, तो ऐसे में किसी का भी मन यात्रा के लिए मचल उठेगा।  इस लेख में हम आपको उत्तर-प्रदेश की कुछ  ऐसी  ही बेहतरीन  जगहों के बारे मे बताने जा रहे हैं।

 आगरा

ताजमहल घूमने के लिए तो लोग देश-विदेश से आगरा जाते है, लेकिन माॅनसून में घूमने के लिए बहुत कम लोग ही जाते हैं। यमुना नदी के किनारे मौजूद यह शहर रिमझिम बारिश के समय और भी सुहावना हो जाता है। यदि आप इतिहास मे रूचि रखते है तो ये जगह आपको बहुत पसंद आऐगी ।अगर आप आगरा घूमने का इरादा बनाए तो यहां आप फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, चीनी का रौज़ा, अंगूरी बाग और आगरा का किला घूमने  जा सकते हैं।

 कुशीनगर

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के सबसे प्राचीन शहर में से एक हैं।।यह माॅनसून मे घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां मौजूद सुंदर बौद्ध मंदिर देखने के लिए विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। खासकर बौद्ध तीर्थ यात्री यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं।  इसी स्थान पर महात्मा बुद्ध ने महापरिनिर्वाण (मृत्यु) प्राप्त किया था। मानसून में यहां आप महापरिनिर्वाण मंदिर, सूर्य मंदिर और कुशीनगर संग्रहालय घूमने के लिए जा सकते ।

 वारणसी

वाराणसी को बनारस और काशी के नाम से भी जाना जाता है। भारत के सबसे प्राचीन शहरों मे से एक । वाराणसी  माॅनसून में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। गंगा नदी के किनारे मौजूद इस शहर में माॅनसून के मौसम का दृश्य देखते ही  बनता है। इस धार्मिक शहर में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। गंगा नदी में आप नाव की सवारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में अस्सी घाट और रामनगर किला जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते है।

 सोनभद्र

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र माॅनसून में घूमने के लिए भी एक अचछी जगह है। इस शहर को ऊर्जा की राजधानी भी कहा जाता है। अगर आप प्रकृति के बीच रिमझिम बारिश का अद्भुत नज़ारा देखना चाहते हैं तो फिर आप सोनभद्र घूमने के लिए जरूर जाए। यहां आप अगोरी का किला, विजयगढ़ का किला और धंधरौल बांध जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?