इनामी महिला नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, पुलिस के सामने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर केकेबीएन डिवीजन अंतर्गत महानदी एरिया कमेटी में सक्रिय एक इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 170 इनामी माओवादी सहित कुल 667 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि, आत्मसमर्पित महिला माओवादी केकेबीएन (कालाहांडी, कंधामल, बौध, नवागढ़) डिवीजन अन्तर्गत महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर सक्रिय थी। आत्मसमर्पित महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर ओडिशा राज्य सरकार ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?