CG News : कलेक्टर ने 3 पालियों में क्लास लेने के दिए निर्देश , स्कूल खुलने के समय में किया गया बदलाव, आदेश जारी…

मनेंद्रगढ़। शीतलहर और बढ़ते ठंड को देखते हुए मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार पाली में संचालित स्कूलों का समय बदला गया। कलेक्टर ने यह आदेश 15 जनवरी 2024 तक के लिए दिया है।

बता दें कि कलेक्टर के जारी आदेश में कहा गया कि चलने वाली स्कूल सुबह 9 बजे से 12.30 तक लगेगी। वहीं दूसरी पाली में चलने वाली स्कूल 12.45 से शाम 4.15 तक लगेगी। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखकर यह निर्णय लिया गया है। एमसीबी जिले के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने यह आदेश जारी किया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786