RAIPUR : बाल सुधार गृह से भागे 7 नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मर्डर जैसे गंभीर मामलों में थे बंद

रायपुर। राजधानी के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 7 नाबालिग रविवार की सुबह कमरे की खिड़की तोड़कर भाग निकले। नाबालिग सड़क से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गए। मामले में माना पुलिस ने FIR दर्ज कर सभी फरार नाबालिगों को 24 घण्टे में ही गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रविवार को रूटीन वर्क के तहत सुबह साढ़े 6 बजे के करीब यहां बंद नाबालिगों की गिनती की जा रही थी। तभी 7 नाबालिग आरोपी गिनती में कम मिले। उनकी कमरों और अन्य जगहों पर तलाश की गई तो वो कही नही मिले। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

जब सभी कमरों की जांच की गई तो पता चला की एक कमरे के खिड़की की ग्रिल टूटी हुई है। माना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरु करते हुए सातों की खोजबीन शुरु की। संप्रेक्षण गृह के आसपास सड़कों और दुकानों में लगे कैमरों को खंगाला गया। एक कैमरे में सभी फरार 7 नाबालिग सड़क से गुजरते हुए नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी को पुलिस ने राजिम से गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के मामले में थे बंद

इनमें से कुछ नाबालिग आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह में हत्या के मामलें में बंद थे। ये करीब 3 साल की सजा काट रहे थे। इसके अलावा अन्य नाबालिग जानलेवा हमला जैसे गंभीर मामलों में आरोपी थे। तो वही कुछ नाबालिग की सुनवाई जारी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786