‘कांग्रेसी चला रहे गांधी करप्शन सेंटर’, केदार कश्यप ने कहा- भूपेश बघेल की भी छत्तीसगढ़ को लूटने की सोच रही

रायपुर। भाजपा के महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने झारखंड में सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ से ज्यादा की बरामदगी पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का गांधी करप्शन सेंटर कांग्रेस चला रही है। नेताओं को गांधी परिवार ही ऐसे काम करने की ट्रेनिंग देता है।

केदार कश्यप ने कहा कि गांधी परिवार सांसदों के जरिए देश को लूट रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी छत्तीसगढ़ को लूटने की सोच रही। उन्होंने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब बेइमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी।

गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार

भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक कश्यप ने कहा कि अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास 200 करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नगदी होगी? इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में? जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताब हर रोज लिया जायेगा, ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786