दिल दहला देने वाली घटना, व्यापारी के घर में डकैती के साथ बदमाशों ने की महिला के साथ बलात्कार

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। घर मे घुस कर बदमाशों ने डकैती तो की ही इस दौरान घर में मौजूद महिला के साथ बलात्कार भी किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से सभी लोग बाहर गए हुए थे।
इस दौरान सिर्फ घर में एक महिला मौजूद थी। यहीं मौके का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घर पर हमला बोला। इस दौरान महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर ज्वेलरी, नगदी और आदि सामान चोरी कर ले गए।

 व्यापारी के घर पर धावा बोलने वाले बदमाशों ने घर पर ही हाथ साफ नहीं किए बल्कि व्यपारी की पत्नी के साथ गैंगरेप कर सिगरेट से दागने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बदमाशों ने घर से 15 किलो सोना और 2 किलो चांदी की डकैती की। इसी के साथ घर में रखा 1.5 लाख कैश भी ले गए। मामले में नगीना देहात एसओ को एसपी ने लाइन हाजिर किया गया। बिजनौर में डकैती की ऐसी घटना से लोगों में दहशत है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786