भाजपा की महिला नेता को उतारा मौत के घाट…जानें पूरा मामला

गुजरात के अमरेली जहां जिला महिला भाजपा की पूर्व अध्यक्ष मधुबेन जोशी की एक पड़ोसी ने ही हत्या कर दी। मामला अमरेली के धारी का है। मिली जानकारी के अनुसार मामूली बात पर पड़ोसी ने महिला नेत्री को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आनन-फानन में गंभीर चोटों के कारण अमरेली सिविल में स्थानांतरित किया गया। इस घटना में मधुबेन जोशी का बेटा भी घायल हो गया।

BJP  नेता की हत्या से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमरेली जिले के धारी में रहने वाली बीजेपी नेता मधुबेन जोशी और उनके पति और बेटे पर उनके ही पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया। सामान्य विवाद के दौरान हुए हमले में एक भाजपा महिला नेता घायल हो गईं

और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जबकि उनके बेटे को भी गंभीर चोटों के कारण इलाज के लिए ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

मधुबन जोशी धारी तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य रह चुकी हैं। बीजेपी नेता की हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को ही कांग्रेस नेता वीरजी थुम्मर ने अमरेली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया था। बीजेपी नेता की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर दी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786