NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका

नई दिल्ली
 देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं- नीट यूजी, जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. परीक्षार्थियों को रिलैक्स करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा कदम उठाया है. पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों से सबक लेते हुए एजेंसी ने अपने पूरे सिस्टम की ‘ओवरहॉलिंग’ शुरू कर दी है. इसी कड़ी में NTA ने अपने परीक्षा पैनल से करीब 600 पुराने विषय विशेषज्ञों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पुराने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को हटाकर देशभर से 5,000 से ज्यादा नए शिक्षाविदों, साइंटिस्ट, रिसर्चर और ट्रांसलेटर्स को अपने पैनल में शामिल किया है. एनटीए का मकसद साफ है और वह इसमें कोई कमी नहीं रखना चाहता है. नीट, जेईई, सीयूईटी आदि की परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना और स्टूडेंट्स का भरोसा वापस जीतना. नए एक्सपर्ट्स पर प्रश्नपत्र तैयार करने, अनुवाद करने और सवालों की जांच जैसे बेहद गोपनीय कामों की जिम्मेदारी होगी। 

कोचिंग संस्थानों से लिंक वालों की हुई छंटनी
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये 5,000 एक्सपर्ट स्थायी कर्मचारी नहीं हैं. इन्हें सख्त वेरिफिकेशन के बाद पैनल में जोड़ा गया है. चयन से पहले हर आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रिसर्च रिकॉर्ड को बारीकी से परखा गया है. सबसे अहम बात रही कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ‘हितों के टकराव’ (Conflict of Interest) की भी जांच की. जिन लोगों का किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट या टेस्ट-प्रेप कंपनी से कोई भी संबंध पाया गया, उन्हें पैनल से दूर रखा गया है। 

प्रश्नपत्र तैयार करने का ‘4-लेयर’ सिक्योरिटी सिस्टम

अक्सर परीक्षाओं में गलत सवाल या हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद की गलतियों को लेकर विवाद होता था. इसे खत्म करने के लिए NTA ने अब चार-स्तरीय चेकिंग सिस्टम लागू किया है:

    सवाल तैयार करना (Setting), उनकी समीक्षा (Moderation), अनुवाद (Translation) और फाइनल जांच (Vetting) अब अलग-अलग विशेषज्ञ करेंगे। 

    इससे न केवल तथ्यों, भाषा और फॉर्मेटिंग की गलतियां रुकेंगी, बल्कि किसी एक व्यक्ति के पास पूरा पेपर होने का रिस्क भी खत्म होगा। 

परीक्षा केंद्रों पर रिटायर्ड फौजी अफसरों की पैनी नजर
सिर्फ पेपर बनाना ही नहीं, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा भी पहले से ज्यादा कठोर कर दी गई है. एनटीए ने केंद्र और राज्य सरकार के रिटायर्ड अधिकारियों, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के पूर्व जवानों और सरकारी प्रोफेसरों को ‘एग्जाम ऑब्जर्वर’ बनाया है. ये ऑब्जर्वर परीक्षा से एक दिन पहले ब्रीफिंग में शामिल होंगे. परीक्षा के दिन वे केंद्र पर तलाशी (Frisking), सीटिंग प्लान, CCTV, वेबकास्टिंग और बिजली बैकअप तक की निगरानी करेंगे. इसके बाद सीधे NTA पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786