KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद

नई दिल्ली
किआ (KIA) भारतीय बाजार में मजबूत हो रही है. कंपनी देश की टॉप-5 कार ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. कंपनी के पोर्टफोलियो में सोनेट, सिरॉस, कारेन्स क्लैविस, सेल्टॉस और दूसरी मास मार्केट गाड़ियां आती हैं. हाल ही में कंपनी ने इन कारों के वेरिएंट्स में बदलाव किया है. इसके तहत कंपनी ने सेल्टॉस, क्लैविस और सोनेट के कुछ मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। 

कंपनी ने इस बदलाव की वजह नहीं बताई है. कारों के मॉडल्स में हुए बदलाव को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. संभवतः कंपनी ने ये बदलाव कंज्यूमर्स के लिए फैसला लेने को आसान बनाने के लिए किया है. या फिर कंपनी ने उन वेरिएंट्स को डिस्कंटीन्यू किया है, जिनकी मांग कम थी. आइए जानते हैं कंपनी ने कौन-कौन से वेरिएंट्स बंद किए हैं। 

सेल्टॉस के कई वेरिएंट्स हुए बंद
किआ सेल्टॉस की बात करें, तो कंपनी ने आईएमटी (iMT) गियरबॉक्स के साथ आने वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स को बंद कर दिया है. कंपनी ने 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी के एचटीई (ओ), एचटीके और एचटीके (ओ) तीनों वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। 

इस गियरबॉक्स के जाने के बाद सेल्टॉस में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलता है. इसके अलावा किआ ने बिना ADAS के आने वाले स्टैंडर्ड एक्स लाइन वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। 

क्लैविस के कौन-से वेरिएंट्स हुए बंद
सेल्टॉस की तरह क्लैविस से आईएमटी गियरबॉक्स को पूरी टर्बो रेंज से नहीं हटाया गया है. कंपनी ने कारेन्स क्लैविस के सिर्फ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल वाले एचटीएक्स आईएमटी वेरिएंट को बंद किया है. अब कार के एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में ही टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आईएमटी गियरबॉक्स मिलेगा। 

डीजल के बेस वेरिएंट को भी कंपनी ने बंद कर दिया है. अब ये कार एचटीई (ओ) वेरिएंट से डीजल में मिलेगी. इसके अलावा एचटीएक्स (ओ) वेरिएंट को भी कंपनी ने बंद किया है, जो 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी के साथ आता था. ये ADAS के साथ आने वाला कारेन्स का सबसे सस्ता वेरिएंट था। 

सोनेट के वेरिएंट्स भी हुए बंद
सोनेट के साथ भी कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स में बदलाव किया है. 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आने वाले आईएमटी वेरिएंट्स एचटीके प्लस और एचटीएक्स को कंपनी ने बंद कर दिया है. यानी अब कंज्यूमर्स को 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आईएमटी गियरबॉक्स सिर्फ एचटीके (ओ) और एचटीके प्लस (ओ) में ही मिलेगा। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786