उदयपुर में 80 लाख कैश के साथ 3 गुजराती गिरफ्तार, बनियान और बैग में छिपाए थे नोट

उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर शहर की पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सूरजपोल थाना पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। तीनों ही गुजरात के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस को करीब अस्सी लाख रुपए कैश मिला है, ये पैसा किसका था? किसे सौंपना था? पैसा कहां से लाया गया था? इस तरह के कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिले तो पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़ा पैसा मानते हुए एक्शन लिया है।

पांच-पांच सौ के 16000 नोट छुपाए थे
सूरजपोल थाना पुलिस ने बताया कि थाने की हॉक में तैनात एक सिपाही शिवलाल को किसी मुखबिर ने सूचना दी थी कि थाना इलाके में तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं, ऐसे में शिवलाल ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और बाद में तीनों को धर लिया गया। पहले माना जा रहा था कि उनके पास हथियार या ड्रग्स हो सकती हैं। पुलिस दल ने तीनों को घेरा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से कैश बरामद हुआ।

किसी ने बनियान में छुपाए थे तो किसी ने बैग में रखे थे रुपए
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों की पहचान हार्दिक प्रजापति, जयेश प्रजापति और दिनेश पटेल के रुप में की है। हार्दिक ने अपनी बनियान के अंदर ही करीब बीस लाख रुपए छुपा रखे थे। उसके पास बैग से भी करीब बीस लाख रुपए बरामद हुए। जयेश और दिनेश के बैग से भी बीस-बीस लाख रुपए बरामद किए गए। कुल 80 लाख रुपए की बरामदगी के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

मामले की जांच जारी
इस पूरे मामले में अब जांच पड़ताल जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है कि यह पैसा कहां से लेकर आए थे । गुजरात से उदयपुर पहली बार आए हैं या फिर पहले भी आ चुके हैं। फोन और अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786