छठ के बाद यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत, रानी कमलापति-दानापुर समेत चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

भोपाल
छठ पूजा के बाद बिहार से मध्य प्रदेश, मुंबई और गुजरात लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इसके तहत रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन के तीन अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।

वहीं, रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मधुबनी से अहमदाबाद के लिए एक-एक फेरे की वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से भोपाल मंडल के इटारसी, बीना, विदिशा, नर्मदापुरम और संत हिरदाराम नगर के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

दानापुर स्पेशल के तीन अतिरिक्त फेरे
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल अब 20, 23 और 27 नवंबर को भी संचालित होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर नर्मदापुरम 3:25 बजे और इटारसी 3:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 21, 24 और 28 नवंबर को चलेगी। यह इटारसी में सुबह 7:50 बजे और नर्मदापुरम में 8:35 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इससे बिहार और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

रक्सौल से मुंबई के लिए वन-वे ट्रेन
गाड़ी संख्या 05593 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस वन-वे पूजा स्पेशल 18 नवंबर को रक्सौल से शाम 7:10 बजे रवाना होगी। यह 19 नवंबर को इटारसी स्टेशन पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन 20 नवंबर को सुबह 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इससे बिहार से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786