राघव चड्ढा को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव

चंडीगढ़ 
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की मैनिफेस्टो कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। उनके साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पांच और राज्यसभा सांसदों को मैनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटी में शामिल किया गया है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को 2027 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक राज्य मैनिफेस्टो कमेटी और एक चार्जशीट कमेटी बनाई। पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी के हेड होंगे, जबकि दूसरे भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखरी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, परमपाल कौर और एच एस फुल्का इसके सदस्य बनाए गए हैं।

वहीं, सुनील जाखड़ को चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। पार्टी ऑफिस से एक प्रेस बयान के मुताबिक, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दो स्टेट-लेवल कमेटी बनाईं। ढिल्लों ने कहा कि आने वाले दिनों में और कमेटी की घोषणा की जाएगी। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन होंगे। इसके 12 अन्य सदस्य मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखरी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, परमपाल कौर और एचएस फुल्का हैं।

चार्जशीट कमेटी में पार्टी के कई सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इसमें इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, महारानी परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एस.एस. चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को जगह मिली है।
पंजाब कांग्रेस ने भी बनाई कमेटी

इसके अलावा, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष परगट सिंह ने अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए रविवार को चार सदस्यीय समिति गठित की। समिति में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य विजय इंदर सिंगला, विधायक एवं विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की उपनेता अरुणा चौधरी, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और विधायक हरदेव सिंह लड्डी शामिल हैं।
बयान में पार्टी ने क्या कहा?

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, समिति यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी नेता को कांग्रेस में शामिल करने से पहले संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ उचित विचार-विमर्श किया जाए। बयान में कहा गया है कि स्थानीय नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और उनकी राय को ध्यान में रखने के बाद ही पार्टी में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786