‘चच्चा ने रामपुर वाले चचाजान से जेल में की लंबी डीलिंग’, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

'चच्चा ने रामपुर वाले चचाजान से जेल में की लंबी डीलिंग', शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

‘जो सोवत है सो खोवत है’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा तंज

'आपके पिता का बनाया टाइटेनिक जहाज डूबने वाला है', राजभर ने अखिलेश को चेताया

'शिवपाल समझ चुके हैं बच्चा राजनीति के लायक नहीं', राजभर का अखिलेश पर तीखा तंज

'शिवपाल ने लंबी-लंबी डीलिंग शुरू कर दी है, अखिलेश को घर और पार्टी दोनों पर ध्यान देना होगा', राजभर की नसीहत

लखनऊ
कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवपाल यादव और आजम खान की डासना जेल में हुई मुलाकात को लेकर तंज कसते हुए अखिलेश से सवाल किया कि क्या उनके चाचा उन्हें बताकर रामपुर वाले चचाजान से मिलने गए थे या बिना बताए। राजभर ने इस मुलाकात को लेकर लंबी डीलिंग होने की आशंका भी जताई।

'जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है'

राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा कि कहावत सुनी है या नहीं- 'जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है।' उन्होंने कहा कि उनके चच्चा गांव-गिरांव के आदमी हैं। जब तक अखिलेश सोते रहते हैं, तब तक वह सारा खेल-प्रपंच रचकर लौट आते हैं। राजभर ने लिखा कि अखिलेश को सोने से फुरसत नहीं है, जबकि उनके चच्चा बुढ़ापे में भी सुबह-सुबह उठकर डासना जेल में लंबी डीलिंग करके उनके जागने से पहले वापस लौट आए।

'बनारस जैसा खेला तो नहीं होने जा रहा आपके साथ?'

राजभर ने अखिलेश से सवाल किया कि चच्चू और रामपुर वाले चचाजान के बीच आखिर क्या डील हुई है। उन्होंने लिखा कि कहीं अखिलेश के साथ बनारस जैसा खेला तो नहीं होने जा रहा है। राजभर के मुताबिक, चच्चा के चहेतों ने अभी से लंबी-लंबी डीलिंग करना शुरू कर दिया है।

'शिवपाल समझ गए हैं कि बच्चा किसी लायक नहीं'

राजभर ने आगे तंज कसते हुए लिखा कि चच्चा भी समझ गए हैं कि 'बच्चा' कोई लायक नहीं है। इसलिए राजनीति बचाने के लिए उन्हें ही कड़ा फैसला लेना होगा। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि वे अपने घर और कार्यकर्ताओं दोनों पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो उनके पिता का बनाया 'टाइटेनिक जहाज' बहुत जल्द डूबने वाला है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786