12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी के तार झारखंड से जुड़े, कटनी से खरीदा गैस कटर तो मुंबई से जुटाई टूल किट

कटनी

 माधवनगर के बरगवां में बुधवार रात किसना ज्वेलर्स शोरूम में हुई 12 करोड़ के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि घटना को अंजाम देने वाला पेशेवर और पुराना गिरोह है, जिसका संबंध झारखंड से हो सकता है।

शोरूम में सेंध लगाने के लिए गिरोह ने जिस टूल किट का उपयोग किया, वह मुंबई से खरीदी गई थी, जबकि गैस कटर, गैस सिलिंडर और आक्सीजन सिलिंडर बदमाशों ने कटनी से ही खरीदे थे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस टीम ने दबिश दी

आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह ने शुक्रवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला गिरोह पेशेवर और पुराना है। दूसरे राज्यों में भी टीमों को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस टीम ने दबिश दी है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786