वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम

भोपाल
मध्यप्रदेश की समृद्ध पारंपरिक हस्तशिल्प कला बाग प्रिंट अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही है। वियतनाम की राजधानी हनोई में 13 से 16 नवंबर तक आयोजित ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में 40 से अधिक देशों के शिल्पकार, कला विशेषज्ञ, उद्योगपति एवं प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं।

प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक तकनीक ने विदेशी मेहमानों को किया आकर्षित
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री एवं डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री की प्रदर्शनी में बाग प्रिंट के समृद्ध इतिहास, पारंपरिक ठप्पा छपाई की तकनीक और प्राकृतिक रंगों के उपयोग की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को दी जा रही है। शुद्ध लोहे की भस्म, वनस्पतियों एवं जड़ी-बूटियों से तैयार प्राकृतिक रंगों और सागवान की लकड़ी के पारंपरिक ठप्पों से निर्मित इस कला की बारीकियां विदेशी कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों की पसंद के अनुरूप तैयार किए विशेष उत्पाद
फेस्टिवल के लिए विशेष शोध एवं तैयारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और वियतनाम के स्थानीय लोगों की रुचि के अनुरूप आकर्षक उत्पाद तैयार किए गये हैं। इनमें प्राकृतिक रंगों से निर्मित मलबरी सिल्क, टसर सिल्क एवं कॉटन के दुपट्टे, स्कार्फ, स्टोल तथा कलात्मक होम फर्निशिंग उत्पाद शामिल हैं। उत्पादों की डिजाइन, गुणवत्ता और पारंपरिक शिल्प कौशल को स्थानीय नागरिकों, खरीदारों एवं फैशन विशेषज्ञों द्वारा सराहा जा रहा है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786