अंबाला और छत्तीसगढ़ में एक ही नंबर पर दो आधार कार्ड, मंत्री अनिल विज ने दिए जांच के आदेश

अंबाला.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से एक ही नंबर के दो आधार कार्ड जारी कर दिए गए। इनमें एक अंबाला और दूसरा छत्तीसगढ़ में जारी कर दिया गया। दोनों की जन्मतिथि भी एक है। स्थिति यह है कि एक किशोर की बायोमेट्रिक अपडेट होती है तो दूसरे का आधार प्रभावित हो जाता है।

अंबाला के किशोर का नाम परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से भी इस गड़बड़ी के कारण कट गया। पिता तीन साल से अंबाला से चंडीगढ़ तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। वीरवार को मामला ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचा। मंत्री ने एफआइआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।

एक नंबर, दो अलग-अलग किशोर और दो राज्यों में आधार की विशिष्ट पहचान व्यवस्था में ऐसी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अंबाला के नगला जाट्टान के 17 वर्षीय जतिन के आधार नंबर पर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में रहने वाले एक अन्य किशोर का आधार कार्ड भी जारी हो गया। दोनों की जन्मतिथि भी एक ही है। नतीजा यह है कि एक किशोर की बायोमेट्रिक अपडेट होती है तो दूसरे का आधार प्रभावित हो जाता है। इस गड़बड़ी के चलते जतिन का नाम परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड से भी कट गया। पिता पिछले तीन साल से अंबाला से चंडीगढ़ तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

एक का आधार अपडेट कराया तो दूसरे का बंद
वीरवार को धर्मवीर अपनी बेटी के साथ विज के जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने बताया उनके बेटे जतिन का आधार कार्ड पहले से बना हुआ है, लेकिन जांच और अपडेट कराने के दौरान पता चला कि उसी 12 अंकों के नंबर पर छत्तीसगढ़ के एक अन्य किशोर का भी आधार दर्ज है। दोनों के नाम और जन्मतिथि में समानता के कारण मामला और उलझ गया है। जब वह अपने बेटे का आधार अपडेट कराने का प्रयास करते हैं तो छत्तीसगढ़ में रहने वाले दूसरे किशोर का आधार प्रभावित हो जाता है। वहीं, दूसरे की बायोमेट्रिक प्रक्रिया होने पर उनके बेटे की बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पाती।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786