हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मियों की सैलरी में 2100 रुपये की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 18,100 रुपये

चंडीगढ़
 हरियाणा में सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की है। इन कर्मचारियों को 16 हजार रुपये की जगह हर महीने 18 हजार 100 रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा और बीमा कवर को भी मजबूत किया गया है। कर्मचारियों का आंशिक दिव्यांगता बीमा कवर पांच लाख रुपये से दस गुणा बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह स्थायी कर्मचारियों की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है। परमानेंट टर्म इंश्योरेंस दोगुना करते हुए दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये किया गया है। कर्मचारियों की मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।

तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाने का प्रविधान
नई एक्स-ग्रेशिया स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी का 52 वर्ष की आयु से पहले निधन होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा आधार पर नौकरी का प्रविधान किया गया है। एडहाक, अनुबंध व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाने का प्रविधान किया गया है।

आउटसोर्सिंग नीति के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों को नियमित महिला कर्मचारियों के समकक्ष मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है। दिव्यांग महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 1500 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा विशेष भत्ता दी जाने की व्यवस्था की गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786