छठ पर घर लौट रहे प्रवासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग का खास प्लान, 20 नवंबर तक गांवों में चलेगा अभियान

 पटना
 छठ महापर्व पर गांव-घर आने वाले प्रवासी श्रमिकों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए पहले चरण में प्रत्येक जिले में कम-से-कम पांच गांवों का चयन किया जाएगा। उनका चयन उच्च प्राथमिकता वाले 644 गांवों की सूची में से होगा।

इन चयनित गांवों में 12 से 20 नवंबर के बीच विशेष शिविर लगाकर एमडीए अभियान में दवा सेवन से छूटे पात्र लोगों और वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को दवा खिलाई जाएगी। पात्र छठ व्रतियों को 17 नवंबर से दवाई खिलाई जाएगी।

अपर निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अनिल कुमार ने सभी सिविल सर्जनों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि विशेषकर उन लोगों की पहचान पर ध्यान देना होगा, जिन्होंने अब तक कभी एमडीए की दवा नहीं खाई है अथवा पिछले एमडीए चक्र में दवा सेवन नहीं किया है।

चयनित गांवों में शिविर का माइक्रो-प्लान तैयार होगा, जिसमें तिथि, स्थान, लक्षित लोगों की संख्या और दवा की आवश्यकता का विवरण रहेगा। सभी आरोग्य मंदिरों और सरकारी अस्पतालों में भी दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी नामित किए जाएंगे।

आशा कार्यकर्ता करेंगी छूटे लोगों की पहचान:
अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा सेवन से वंचित पात्र लोगों की सूची तैयार करेंगी। प्रवासी श्रमिकों की पहचान कर उन्हें नजदीकी अस्पताल अथवा निर्धारित शिविर में दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें पंचायत, जीविका, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जाएगा।

छठ घाटों पर भी होगा प्रचार-प्रसार:
अभियान में छठ पूजा एवं घाट समितियों, जीविका दीदियों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और ठेकेदारों का सहयोग लिया जाएगा। छठ घाटों पर माइक से प्रचार कर शिविरों की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी या ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने भोजन के बाद दवा का सेवन कराया जाएगा।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786