भोपाल में नकाबपोश थप्पड़बाज गिरफ्तार, बाइक से राह चलती युवतियों को बनाता था निशाना

भोपाल
 एक सिरफिरा बाइक से आकार राह चलती युवतियों को पीछे से थप्पड़ मारता था। इसके बाद वह भाग जाता था। एक दिन में उसने चार-पांच युवतियों के साथ ऐसा किया। शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस एक्टिव हुई है। 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

कटारा हिल्स इलाके में घर रही थी घटनाएं
ये घटनाएं कटारा हिल्स इलाके में घट रही थीं। आरोपी युवक एक ही दिन में 4-5 युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी की थी। इसके सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए थे। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक-युवती पर सड़क पर टहल रहे थे। तभी यह सिरफिरा पीछे से आता है और उन्हें थप्पड़ मारकर फरार हो जाता है।

बाइक का नंबर छिपा रखा था आरोपी
आरोपी सिरफिरा नकाब पहनकर आता था। साथ ही बाइक का नंबर भी छिपाकर रखाता था। ऐसे में उसकी पहचान करने में मुश्किल होती थी। लेकिन एक ही दिन में ऐसी कई घटनाओं की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो टीम एक्टिव हो गई। साथ ही इसकी तलाश शुरू कर दी।

दिनदयाल पार्क से पकड़ा गया आरोपी
भोपाल पुलिस की टीम घटना वाली जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान वह दीनदयाल पार्क के पास दिखा। पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया है। आरोपी का नाम अभिषेक उइके हैं। उसकी उम्र 23 साल है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

सीएम राइज स्कूल के पास की है घटना
कटारा हिल्स इलाके में सीएम राइज स्कूल है। आरोपी ने इसी इलाके में वारदात को अंजाम दिया है। युवतियों के साथ बैड टच के बाद वह अश्लील टिप्पणियां भी करता था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उसे भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया है। अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो वह अन्य वारदातों को अंजाम देता।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786