आज 10 नवंबर को मनायाजा रहा गोवर्धन पर्व, जानें 56 भोग लगाने की परंपरा और पूजा विधि

गोवर्धन का पर्व इस साल 10 नवंबर को है। गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। देशभर के मंदिरों में इस दिन बहुत सारे पकवान तैयार किए जाते हैं। इस दिन घरों में भी भगवान कृष्ण को 56 चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने इस दिन ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। जब इंद्रदेव का अहंकार टूटा तभी से भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई थी।

क्यों भगवान कृष्ण को लगाया जाता है 56 भोग
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता यशोदा भगवान कृष्ण को दिन में करीब आठ बार भोग लगाया करती थी। जब भगवान कृष्ण ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। तब उन्होंने 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत उठाकर रखा था। इसके बाद सभी ब्रज वासियों ने मिलकर भगवान कृष्ण को भोजन कराया था। तब उन्होंने अलग-अलग तरह की सब्जियां, दाल, चावल, पूड़ी, कढ़ी, मौसमी फल आदि चीजों का भोग लगाया था। अन्नकूट की परंपरा का संबंध है कि प्रकृति और अन्न के प्रति आभार जताया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा भी की जाती है।

गोवर्धन पूजा पर कैसे लगाएं 56 चीजों को भोग
घर में भी भगवान कृष्ण को 56 चीजों का भोग अर्पित किया जाता है। घर में बनने वाले अलग अलग फल और मिठाइयों को भी शामिल किया जाता है। विशेष रुप से माखन मिश्री का भोग जरुर लगाएं। इस दिन शाम के समय गोवर्धन महाराज को विराजमान करके उनकी परिक्रमा की जाती है। पूजा के बाद मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन की परिक्रमा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति की जाती है।

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें
    गोवर्धन के दिन सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करें।
    इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से साफ सफाई करें।
    फिर सुबह के समय गाय को गोबर सो गोवर्धन महाराज बनाकर स्थापित करें।
    इसके बाद शाम के समय प्रदोष काल में गोवर्धन की पूजा करें।
    अब रोली, दीपक, अक्षत और फूल आदि एक थाली में रखें पूजने के लिए मीठे पूड़े और पूरी भी बनाकर रखें।
    अपनी श्रद्धा के अनुसार,56 तरह की चीजों का भोग लगाएं। अब सभी चीजों को भगवान के सामने रखकर भोग लगाएं।
    अंत में गोवर्धन महाराज के मंत्रों का जप करते हुए उनकी परिक्रमा करें। परिक्रमा कम से कम 7 या 8 करें।
    अंत में भगवान कृष्ण की आरती करें और प्रसाद परिवार के लोगों में बांटे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786