हरियाणा के 279 सरकारी प्राथमिक स्कूलों का बदला दर्जा, अब अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई

चंडीगढ़.

हरियाणा में 279 राजकीय प्राथमिक स्कूलों का दर्जा प्रदेश सरकार ने बदल दिया है। इनमें से 202 स्कूलों का नाम अब मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय होगा। इसी तरह 77 स्कूलों की नई पहचान मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के रूप में होगी।

शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों को मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी शिक्षा स्कूलों से जोड़ने की दिशा में यह कदम उठाया है। इनमें वे स्कूल भी शामिल हैं, जो मॉडल संस्कृति, पीएमश्री या मुख्यमंत्री उत्कृष्टता स्कूलों के परिसर में अथवा उनके समीप स्थित हैं।

हिंदी और इंग्लिश मीडियम के सेक्शन की होगी व्यवस्था
संबंधित स्कूलों में पहली कक्षा की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। दूसरी कक्षा से आगे सभी कक्षाओं में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के एक-एक सेक्शन की व्यवस्था होगी। इससे स्कूलों में दोनों माध्यमों में पढ़ाई का प्रविधान रहेगा। नामकरण में बदलाव के बाद सभी स्कूलों को सह-शिक्षा वाले स्कूलों के रूप में संचालित किया जाएगा। इन स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालयों में निर्धारित नियमित निधियों के अतिरिक्त विद्यार्थियों से कोई शुल्क अथवा वित्तीय योगदान नहीं लिया जाएगा। माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र से विद्यालय विकास निधि ली जाएगी।

स्क्रीनिंग से होगी शिक्षकों की तैनाती
शिक्षा विभाग ने संबंधित प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए भी व्यवस्था तय की है। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति अथवा तैनाती स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए माडल संस्कृति, पीएमश्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता स्कूलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को आधार बनाया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786