चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को नए साल का तोहफा, ₹60 हजार तक मिलेगी स्कॉलरशिप; जनवरी से आवेदन शुरू

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना शुरू की है, जिसके तहत प्रदर्शन और आयु वर्ग के अनुसार 24 हजार से 60 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इसके लिए जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसकी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित जानकारी स्पष्ट होगी। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल विभाग की ओर से यह योजना चलाई जा रही है। छात्रवृत्ति की राशि तीन श्रेणियों में निर्धारित है। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाती है। 

वर्ग     प्रथम स्थान     द्वितीय स्थान     तृतीय स्थान
सब-जूनियर वर्ग     ₹36,000     ₹30,000     ₹24,000
जूनियर वर्ग     ₹48,000     ₹42,000     ₹36,000
सीनियर वर्ग     ₹60,000     ₹54,000     ₹48,000

पिछले साल मिले थे 11.93 करोड़ –
खेल विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में खिलाड़ियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए करीब 5700 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके तहत 11.93 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1085 खिलाड़ियों को 4.09 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि नई आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786