अमृतसर में UPSC पास करने वाले 11 सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी SGPC

अमृतसर
अमृतसर में आज UPSC परीक्षा पास करने वाले 11 सिख विद्यार्थियों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को आज 24 अक्टूबर यानी शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे SGPC के मुख्य कार्यालय में आयोजित होगा। SGPC की ओर से यह पहल उच्च प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सिख विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। कमेटी का मानना है कि ऐसे सम्मान से सिख युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

SGPC की अंतरिम कमेटी ने प्रस्ताव को दी थी मंजूरी
इस संबंध में जानकारी देते हुए SGPC के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उच्च प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं में सफल होने वाले सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करने का ऐलान किया था। इसके बाद SGPC की अंतरिम कमेटी ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए करेगी प्रेरित
उन्होंने बताया कि इसी फैसले के तहत UPSC परीक्षा पास करने वाले 11 सिख विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धि को सराहा जाएगा और दूसरे युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

SGPC सचिव के मुताबिक, इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिख नौजवानों को सिख सिद्धांतों के अनुसार प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देने के लिए उत्साहित करना है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786