राजनांदगांव में गाय का कटा सिर मिलने पर आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर

राजनांदगांव.

गौरीनगर में गाय का कटा सिर मिलने के बाद शहर में उपजे आक्रोश के बीच नगर निगम ने रविवार को आरोपी आरिफ की अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को ढहा दिया। सुबह निगम का अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा। निगम अधिकारी यूके रामटेके के नेतृत्व में दुकान तोड़ने की कार्रवाई की। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद वार्डवासी आरोपी की दुकान के साथ उसके मकान को भी जेसीबी से तोड़ने की मांग पर अड़े रहे। वे अपनी मांग पर डटे हुए थे और समझाइश के बाद भी शांत नहीं हो रहे थे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए महापौर मधुसूदन यादव गौरीनगर पहुंचे। उन्होंने वार्डवासियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। शिकायत मिलने पर आगे भी होगी कार्रवाई महापौर मधुसूदन यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि गौरीनगर की घटना को लेकर शहर में आक्रोश है। आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को तोड़ा गया है। बस्तीवासियों ने अतिक्रमण के खिलाफ । कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

तीन और आरोपी गिरफ्तार
गौरीनगर में गाय की हत्या कर सिर शीतला तालाब और निर्माणाधीन अंडरब्रिज में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई उर्फ वकील अंसारी को दो नागपुर से पकड़ा गया, जबकि महिलाओं खैरून निशा (60) और नसीमा बेगम उर्फ रानी (57) को गौरीनगर से हिरासत में लिया गया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786