बस्तर दशहरा: फूल रथ खींचने पर ग्रामीण-पुलिस में झड़प

जगदलपुर.

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान जगदलपुर में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब निर्माणाधीन विजय रथ से टकराने के बाद फूल रथ का पहिया निकल गया, जिसके बाद भी ग्रामीण रथ खींचने पर अड़े रहे. जनहानि के खतरे को भांपते हुए पुलिस जेसीबी के जरिए रथ परिक्रमा कराने पर जोर दिया. ऐसे में ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प हो गई.

आखिरकार किसी तरह से ग्रामीणों को मनाने के बाद रथ की सुरक्षित परिक्रमा कराई गई. विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस बार विवादों के घेरे में बना हुआ है. दो दिन पहले पावर हाउस चौक के रास्ते यामाहा शोरूम के पास हुए हादसे से सबक न लेते हुए अबकी बार फूल रथ को खींचने वाले और बड़े हादसे को अंजाम देने पर उतारू नजर आए. दरअसल, बीती रात फूल रथ की अंतिम परिक्रमा के दौरान रथ का पहिया निकल गया. गनीमत रही की रथ सही-सलामत रही. इसके बाद जैसे-तैसे रथ का पहिया लगाया गया, लेकिन इसके बाद ग्रामीण मिताली चौक के पास स्टापर लगाकर रथ को फिर से खींचने पर अड़ गए.

हादसे के अंदेशे को देखकर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से रथ की परिक्रमा कराने पर जोर देने लगी. दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने भी रथ खींचने वाले ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उग्र होते हुए पुलिस अधिकारी पर हाथ उठा दिया. ग्रामीणों को उग्र होते देख पुलिस ने उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश की. माहौल बिगड़ता देख बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हस्ताक्षेप कर ग्रामीणों और पुलिस के बीच सुलह कराई, जिसके बाद रथ यात्रा जेसीबी और क्रेन की मदद से संपन्न हुई. घटना के संबंध में सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि फूल रथ परिक्रमा के दौरान रथ का पहिया टूट गया था, जिसे जेसीबी की मदद से लगाया गया था. लेकिन खतरे को देखते हुए रथ को खींचने के लिए जेसीबी लगाने की जरूरत थी, लेकिन ग्रामीण रथ खींचने पर अड़े रहे, जिसकी वजह से विवाद की स्थिति निर्मित हुई. बस्तर सांसद के हस्ताक्षेप से ग्रामीण पुलिस की बातों से सहमत हुए, जिसके बाद फूल रथ की परिक्रमा को संपन्न कराया गया.

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
सिरहा सार चौक से गोल बाजार चौक तक होने वाली फूल रथ को रथ खींचने वाले पावर हाउस चौक की तरफ खींचकर ले जाने लगे. इस दौरान एक नहीं बल्कि दो स्कूटी चपेट में आ गए. आलम यह रहा कि रथ चलाने वालों ने तो स्कूटी में रथ की रस्सी को बांधकर खींचने लगे. यही नहीं रथ को लापरवाही से चलाते हुए बिजली के खंभे में टकरा दिया, जिसके गिरने से आधा दर्जन लोग चपेट में आ गए. हादसे में घायल लोगों के उपचार की नौबत आ गई. आखिरकार किसी तरह से पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाच रथ परिक्रमा संपन्न कराई गई.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786