मोहाली में NH-205A कॉरिडोर से जाम से मिलेगी मुक्ति, 45 मिनट तक बचेगा सफर

मोहाली.

मोहाली और खरड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नेशनल हाईवे-205ए के आईटी सिटी-कुराली कॉरिडोर से यात्रा का समय 45 मिनट तक कम हो सकता है। 32.23 किलोमीटर लंबा यह मार्ग मोहाली और खरड़ के भीड़भाड़ वाले हिस्सों को बाईपास करता है।

इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों के साथ चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के बीच अंतरराज्यीय यातायात को भी वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के अनुसार, इस कॉरिडोर का उद्देश्य व्यस्त शहरी हिस्सों से गुजरने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है। इससे आईटी सिटी, चंडीगढ़, खरड़, न्यू चंडीगढ़ और कुराली के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। खासकर उन वाहन चालकों को राहत मिल सकती है, जिन्हें रोजाना मोहाली और खरड़ के व्यस्त मार्गों से गुजरना पड़ता है। एनएचएआइ ने 15 अक्टूबर को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस कॉरिडोर के फायदे साझा किए थे।

एयरपोर्ट रोड पर भी कम होगा यातायात का दबाव
आईटी सिटी-कुराली कॉरिडोर का एक प्रमुख लाभ एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होना है। चंडीगढ़-मोहाली क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण कई बार यात्रियों को जाम और देरी का सामना करना पड़ता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786