पंजाब में बदला मौसम, 13 जिलों में अलर्ट; जालंधर में तेज बारिश

 जालंधर 
पंजाब के जालंधर में सोमवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बठिंडा राज्य में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, तरनतारन, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और बरनाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी, लेकिन वह रिकॉर्ड नहीं हो पाई। राज्य के सभी जिलों में तापमान गिरा है। सबसे कम तापमान रूपनगर में 28.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की विदाई का दौर जारी मौसम विभाग के अनुसार, इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इससे बादल बन रहे हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं हैं। पंजाब-चंडीगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है।

मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। आज से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी।

पंजाब में बिजली की खपत कम हुई मौसम ठंडा होने से गर्मी कम हुई है। इससे बिजली की खपत भी कम हुई। पंजाब में बिजली की मांग 9,724 मेगावाट रही। ग्रिड से 4,618 मेगावाट बिजली ली गई, जबकि 4,867 मेगावाट बिजली लेने का शेड्यूल था। यानी तय शेड्यूल से 249 मेगावाट कम बिजली ली गई। पंजाब में बिजली का उत्पादन 5,101 मेगावाट रहा।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786