छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में दो नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि में कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा से कांकेर/DRG/Bastar Fighters जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार सुबह गांव गोमे के सरहदी जंगलों में डीआरजी एवं माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान 2 पुरुष माओवादियों का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही 1 इंसास राइफल, 1 नग भरमार बंदूक, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। आस-पास क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786